लखीसराय, अप्रैल 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन गुरुवार की शाम खेले गए पहले मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने गयाजी को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पूरे 70 मिनट के खेल में मुजफ्फरपुर की टीम का दबदबा साफ नजर आया। मैच के पहले हाफ में ही मुजफ्फरपुर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बना ली। 16वें मिनट में जर्सी नंबर 06 की खिलाड़ी अंजली कुमारी ने शानदार गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद 23वें मिनट में जर्सी नंबर 08 की खिलाड़ी शिवानी कुमारी ने दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद भी मुजफ्फरपुर की टीम ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और गयाजी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ मुजफ्फरपुर की टीम ने अगले दौर में अपनी जगह...