मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। लखीसराय में आयोजित बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर की महिला फुटबॉल टीम गुरुवार को घोषित कर दी गई है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रसन्नजीत मेहता ने बताया कि टीम की कमान संजना कुमारी को सौंपी गई है। इनके अलावा शिल्पी, निक्की, रूबी, अंशू यादव, नेयरा, तारा कुमारी, अंजली, मुस्कान, मनीषा, शिवांगी, शिवानी, विजेता कुमारी, चांदनी, तनुषा, सोहानी और बेबो नफीसा टीम में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...