सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। तृतीय राज्यस्तरीय कैडेट बालक एवं बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लेने के लिए जिले की टीम शनिवार को मोतिहारी के लिए रवाना हुई। जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह बिहार भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास किया है। बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर सीतामढ़ी को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के सुगौली में 28 मार्च से 30 मार्च तक राज्य स्तरीय प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.