राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में 'शटलर दादी' का जलवा
देहरादून, मार्च 12 -- योनेक्स सनराइज उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में देहरादून की 'शटलर दादी' निर्मला नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं एकल और मिश्रित युगल वर्ग में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। हल्द्वानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 100 से अधिक मास्टर्स खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निर्मला नेगी का चयन 18 से 25 मार्च तक गोवा में होने वाली ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। गुरुवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि निर्मला नेगी प्रदेश और देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने साबित किया है कि उम्र केवल एक संख्या है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.