राज्यस्तरीय बीन प्रतियोगिता दो सितंबर को
फरीदाबाद, अगस्त 25 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से हरियाणा की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बीन दलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दो सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर कुरूक्षेत्र में होगी। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की पारंपरिक बीन वादन कला को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने के साथ-साथ लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता दलों को विभाग की ओर से पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार 75 हजार, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 50 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.