राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी पर हुई चर्चा
बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइंस फॉर सोसाइटी बिहार के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पवन किशोर शरण, जिला समन्वयक एवं क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन व अन्य उपस्थित रहे। इसमें आवास, भोजन, तकनीकी सत्र, उद्घाटन एवं समापन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन, स्वागत, सुरक्षा, स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। पूर्व निर्धारित तिथि के स्थान पर अब 1, 2 एवं 3 नवंबर को आयोजन किए जाने की संभावना पर विचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.