भागलपुर, जुलाई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा किशनगंज में राज्यस्तरीय सुबतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला फुटबॉल की टीम शनिवार को किशनगंज के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता में इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल, भागलपुर की फुटबॉल टीम चयनित है। टीम को जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार, जिला संघ के सचिव फारूक आजम, शहजाद अंजुम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सैंडिस कंपाउंड स्थित खेल भवन से रवाना किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में रवि कुमार, अर्जुन कुमार, यजान इलाही, सौरभ कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार, अमित घोष, कुणाल कुमार, पिंटू कुमार, पंकज टुडू, गोविंद कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार, बादल ...