महोबा, मार्च 12 -- महोबा ,संवाददाता।प्रदेश के अयोध्या में आयोजित राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका क्रिकेट टीम जहां इस प्रतियोगिता की उपविजेता बनीं तो वहीं एकांकी, डिस्कस थ्रो, खो-खो की प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने अपना दमखम दिखाया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए इस बार राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सफी ने बताया कि जिले की 48 बेटियों ने वहां आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के चरखारी ब्लॉक के उप्रावि बम्हौरीकलां और कमलखेड़ा की बेटियों ने चित्रकूटधाम मंडल का प्रतिनिधित्व किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.