मऊ, मार्च 10 -- मऊ, संवाददाता। डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में चल रही 36वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ में जनपद के रतनपुरा ब्लॉक के प्रावि कईयां के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहले दिन छात्राओं ने मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के समक्ष शानदार मार्च पास्ट, पीटी, लेजिम, डंबल आदि में विशेष प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। प्राथमिक विद्यालय कईयां की छात्राओं ने बीते रविवार को प्रदेश की राजधानी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में भी भाग लेकर योगाभ्यास का प्रदर्शन किया था। इस तरह से लगातार दूसरे दिन प्राथमिक विद्यालय कईयां की बच्चियों ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के समक्ष प्रस्तुति देकर अपने अभिभावकों, विद्यालय परिवार तथा जनपद वासियों को गौरवान्वित किया है। एडी ब...