जौनपुर, मार्च 14 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। खेलोगे तो खिलोगे अभियान के तहत आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अयोध्या मंडल में ब्लॉक रामपुर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अंजली राय, सिमरन, दिव्या व अंशिका प्रजापति, कक्षा 7 की छात्रा नंदनी प्रजापति, रीमा प्रजापति तथा कक्षा 6 की छात्रा शिवानी प्रजापति ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एकांकी नाटक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों व अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.