राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों का हुआ चयन
सासाराम, जून 17 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित मल्टी परपस हॉल में बुधवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी विनय कुमार मौजूद रहे। जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्सावर्धन किया। चयनित खिलाड़ियों में अमन कुमार, रूपेश वर्मा, प्रियांशु कुमार, अहद नजिर, शिवम राज, राज कमल, अजीत कुमार, रवि राज, ऋषभ कुमार, प्रितम कुमार, किसलय गौतम, राज कुमार, प्रिंस राज, आटविक साईं, अनुभव सिंह, आद्या भूषण, स्वर्णा एवं आकृति राज शामिल हैं। मौके पर रोहतास जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव कुशाल कुमार, चेयमैन नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.