राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण का अंतिम अवसर
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-खिलाड़ियों को राहत देते हुए छात्र पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोल दिया है और अंतिम अवसर दिया है। निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिन छात्र-खिलाड़ियों का पंजीकरण पहले नहीं हो पाया था, वे अब 12 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-14, 17 और 19 खंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जा चुकी हैं और 15 अगस्त के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएंगी। इस बार शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण आवश्यक कर दिया है। शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला प्रतियोगिताओं में पारदर्शिता एवं खिलाड़ियों की आयु को लेकर होने वाले विवाद को समाप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.