बाराबंकी, मार्च 13 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं ने राज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा करने पर जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती और कुराश खेलों में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर के नेतृत्व में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं साक्षी, दामिनी, सेजल, मानसी, अंचल गुप्ता, काजल, संगम, सेजल, चांदनी, खुशी, हिमांशी, प्राची, सिन्धिका को शुक्रवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने अपने कार्यलय में सम्मानित किया। इन बच्चों ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व कर कुश्ती बालिका में द्वितीय स्थान तथा फुटबॉल बालिका में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बच्चों के कोच श्रीमती नीतू चतुर्वेदी सहायक अध्यापक उच्च प्राथ...