राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग में सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग में सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम सीतामढ़ी। 38वीं राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। एक ही प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक मिलने से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। पटना में आयोजित प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम भार वर्ग के बेंच प्रेस स्पर्धा में सीतामढ़ी के प्रतिभावान खिलाड़ी रितेश कुमार ने 125 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 53 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दबदबा, झटके 18 पदक दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीएम रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.