समस्तीपुर, जनवरी 1 -- समस्तीपुर। शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिक निपुण संवाद के ताजा अंक में जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ के शैक्षणिक प्रयासों और नवाचारों को स्थान दिए जाने पर समुदाय, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह दिखा। बताते चलें कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक माह निपुण संवाद नामक पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है। पत्रिका के 23 वें अंक में उमवि लगुनियां सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए ' एक प्रधानाध्यापक ऐसा भी' खंड में इस विद्यालय को जगह दी गई है। एचएम के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पत्रिका में विद्यालय द्वारा अर्जित पुरस्कारों, विद्यालय के विभिन्न शैक्षिक नवाचारों , हम हैं लगुनियां पत्रिका, प्रभावशाली बाल संसद, मीना मंच, बालिकाओं के माहवारी स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.