कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना में 10-11 मार्च 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 में कटिहार जिले के शिक्षक मशकुर आलम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बरारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलाईमारी पट्टी में पदस्थापित मशकुर आलम का टीएलएम राज्य के चयनित 10 उत्कृष्ट शिक्षण-अधिगम सामग्री में शामिल किया गया है। समग्र शिक्षा के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित इस राज्यस्तरीय मेले में पूरे बिहार से शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचार आधारित टीएलएम प्रस्तुत किए थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कटिहार के शिक्षक मशकुर आलम की प्रस्तुति को राज्य स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान मिलना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.