राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में कोडरमा के तीन तैराकों ने दिखाया दम
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड तैराक संघ द्वारा जमशेदपुर स्थित टाटा जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक जून को आयोजित 15वीं राज्यस्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में कोडरमा जिला तैराकी संघ के तीन खिलाड़ियों ने भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोडरमा जिला तैराकी संघ के संरक्षक राजीव रंजन सिंह, अध्यक्ष विनय कुमार वेलु तथा सचिव अनिल सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सुनील साहू, सूरज कुमार यादव और मोहम्मद जुनैद खान ने अपनी तैराकी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला तैराकी संघ की ओर से झारखंड तैराक संघ के महासचिव एसके तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पिंकी ने जीता स्वर्ण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.