गाजीपुर, मई 4 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 29 से 30 अप्रैल के बीच बीएचयू के श्री विभूति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल अनौनी और श्री मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में किशन यादव, नम्रता कुमारी, श्रेयांश कुमार गौतम और प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं अनुष्का कुशवाहा, सुशांत कुमार, आनंद कुशवाहा और रुद्रांश मधेसिया ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अंबर सिंह, अमृत सिंह, आयुष यादव, कार्तिक मौर्य और सत्यम राजभर ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह भी पढ़ें- आगरा बना विजेता, गाजियाबाद दूसरे तो कानपुर रहा तीसरे स्थान पर विजेता खिलाड़िय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.