राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 33 खिलाड़ी काशीपुर रवाना
बागेश्वर, मई 29 -- बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के खिलाड़ी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को काशीपुर रवाना हुए। प्रतियोगिता में जिले से कुल 33 खिलाड़ी, जिनमें 23 बालक एवं 10 बालिकाएं शामिल हैं, प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता काशीपुर में की जा रही है। खिलाड़ियों के साथ कोच किशोर कुमार एवं सुमन नेगी भी मौजूद हैं, जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। रवाना होने से पूर्व जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर काशीपुर के लिए रवाना किया। यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.