राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
बोकारो, अगस्त 13 -- बोकारो,प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय कैडेट व सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने फाइट व पुमसे दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बोकारो जिले का नाम रोशन किया। धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइट वर्ग में मनीष राज व साकिब ने रजत पदक, हर्षिकेश व मयंक ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अनुपम कुमार ने स्वर्ण पदक,अनुष्का सिंह ने कांस्य पदक, शिवांगी ने स्वर्ण पदक व श्रीयांश ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शुभम ने भी बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। फ्रेसर कैटेगरी में सुभदीप स्वर्ण, अगस्त्य स्वर्ण, जय हंसदा स्वर्ण, कृष राज सोरेन स्वर्ण, राज कुमार महतो रजत, सिवांश रजत, सरीयांश रजत पदक प्राप्त हुए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.