भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। डीएनबी पाठ्यक्रम को लेकर आवेदन प्रक्रिया एवं इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने के लिए 24 अप्रैल को पटना के बीएमएसआईसीएल सभागार में सुबह दस बजे से 7वीं राज्यस्तरीय डीएनबी ओरिएंटेशन कार्यशाला होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव मृणायक दास ने सूबे के सभी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पताल के प्राचार्य व अधीक्षक व 17 जिलों के सिविल सर्जन को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि कार्यशाला की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह करेंगे। ऐसे में इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे, सिविल सर्जन, डीएनबी कराने वाले विषयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.