सासाराम, मार्च 25 -- सासाराम, एक संवाददाता। गैर संचारी रोग विभाग के राज्यस्तरीय टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल के गैर संचारी रोग वार्ड (एनसीडी) की सुविधाएं की जांच की। इस दौरान टीम द्वारा एनसीडी वार्ड में पर्याप्त दवाओं की स्टॉक, जांच की सुविधाएं, मरीजों की उठने-बैठने की संसाधन, पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मीयों की प्रतिनियुक्ति आदि की स्थिति का जायजा लिया। जिसके उपरांत संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर जांच व इलाज की सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...