कोडरमा, अप्रैल 12 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। उत्कृष्ट पंचायत चयन प्रक्रिया के तहत रविवार को राज्य स्तरीय टीम ने सतगावां प्रखंड की टेहरो पंचायत का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत पंचायत भवन में आयोजित बैठक से हुई। बैठक में मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्थानीय प्रशासनिक कर्मियों से योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। टीम ने विशेष रूप से शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में पठन-पाठन के स्तर और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। जानकारी के अनुसार, निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। टेहरो पंचायत में कार्यों की संतोषजनक स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.