धनबाद, नवम्बर 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य मलेरिया पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मलेरिया कार्यालय में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सहित राज्यस्तरीय टीम के सदस्य बिनय कुमार और डॉ इकबाल शामिल थे। बैठक में जिले में संचालित रात्रि रक्तपट्ट संग्रह, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम और अन्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि जिले में पूर्व निर्धारित आठ सेंटिनल साइटों पर 2400 स्लाइड संग्रह का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वहीं आठ रैंडम साइटों पर भी 2400 स्लाइड संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अब तक 1378 स्लाइड का संग्रहण हो चुका है। राज्य टीम ने जिले की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.