देवघर, अप्रैल 1 -- पालोजोरी प्रतिनिधि मुख्यमंत्री उत्साहन योजना के तहत चयनित कचुआसोली पंचायत का भौतिक सत्यापन राज्य स्तरीय टीम द्वारा बुधवार को किया गया। टीम की अगुवाई आदित्य रंजन द्वारा किया गया। भौतिक सत्यापन के क्रम में मूल रूप से पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सह भौतिक सत्यापन किया गया। टीम द्वारा पंचायत सचिवालय के रख-रखाव, पंजियों के संधारण सहित अन्य कई बिंदुओं की जांच की गई। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व प्रखंड व जिला स्तरीय टीम ने भी बारी-बारी से पंचायत का भौतिक सत्यापन किया गया है। इस अवसर पर मुखिया कुमार राजीव रंजन, उपमुखिया गौतम यादव सहित कई ग्रामीण व वार्ड सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...