कोडरमा, जुलाई 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। खूंटी में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर बालक खो-खो चैंपियनशिप में कोडरमा जिला की जूनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता बनने का गौरव हासिल किया। गुरुवार को कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर खिलाड़ियों व प्रशिक्षक अंशु राज का कोडरमा जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोडरमा ने पूर्वी सिंहभूम को 9 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में मेजबान खूंटी को 11 अंकों से पराजित कर पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कोडरमा का सामना मजबूत पे एंड प्ले, रांची की टीम से हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खो-खो में डीएवी गांधीनगर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला ...