धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद। झारखंड जिम्नास्टिक संघ की ओर से आयोजित झारखंड राज्य आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन चक्रधरपुर में किया गया। इसमें धनबाद के तीन खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता। पदक जीतने वाले खिलाड़ी में श्रेया मिश्रा ने तीन स्वर्ण पदक जीता। परमेश्वर ने अपने आयु वर्ग में दो स्वर्ण, उज्जवल ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर धनबाद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर झारखंड जिमनास्टिक संघ के पूर्व सचिव निशिकांत पाठक, सचिव तूलिका श्रीवास्तव, ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपक कुमार एवं जिला संघ के महासचिव महेंद्र प्रताप, प्रशिक्षक मोनू कुमार एवं जयकुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.