राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के पांच पहलवान
अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डॉ भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल में जिले के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। ट्रायल में जिले के पांच पहलवानों ने अपने अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। चयनित खिलाड़ियों में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज कुमार, 65 किलोग्राम में उत्कर्ष कुमार, 85 किलोग्राम में विशाल, 125 किलोग्राम में राज बाबू तथा 125 किलोग्राम वर्ग में ही विराट भारद्वाज शामिल हैं। अब ये सभी पहलवान 15 से 17 अगस्त तक गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.