मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। छपरा में 4 एवं 5 अप्रैल को आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम का सेलेक्शन ट्रायल गुरुवार को होगा। ट्रायल जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल में शाम 4 बजे से होगा। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। चयन समिति में संघ के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, कोच रणजीत कुमार साह रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.