गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम संवाददाता। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षक शिक्षा में हो रहे बदलावों को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एससीईआरटी गुरुग्राम में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का फोकस राष्ट्रीय शिक्षक व्यावसायिक मानक (एनपीएसटी) और राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (एनएमएम) के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा। एससीईआरटी के एजुकेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि आने वाले समय में शिक्षक की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें निरंतर व्यावसायिक विकास, मूल्यांकन और मेंटरिंग सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा। एनपीएसटी के माध्यम से शिक्षकों की जिम्मेदारियों, कौशल और प्रदर्शन के स्पष्ट मानक तय किए जाएंगे, जिससे प्रमोशन, प्रशिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। वहीं एनएमएम के जरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.