गोपालगंज, जुलाई 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना के दीघा में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जिले के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, पांच चांदी और एक कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में मीना कुमारी, सोलंकी कुमारी, अंश कुमार, मंजीत कुमार और गणपत कुमार शामिल हैं। चांदी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंशिका कुमारी, लक्ष्य राज, अर्पित कुमार, निवेश पाठक और ओम कुमार शामिल हैं। जबकि, आदर्श कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला महासचिव सुशील मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ी अगस्त महीने में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता के तैयारी में लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...