राज्यस्तरीय अंडर-15 शतरंज के विजेता बने जयेश मिश्रा
दरभंगा, जून 11 -- राजीव रंजन झा ,दरभंगा। पटना में छह से 10 जून तक आयोजित बिहार राज्य स्तरीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता (सबजूनियर) अंडर-15 में दरभंगा के जयेश मिश्रा ने परचम लहराया है। कुल नौ में सात मैच जीते और दो मैच ड्रॉ रहे। इस तरह प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए जयेश ने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली और अपने अंतराष्ट्रीय रेटिंग में भी 64 अंकों का इजाफा किया। जयेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को देते हुए बताया कि बचपन में उनके पिता ने शतरंज के पात्रों से परिचय कराते हुए बारीकियों को समझाया और किलकारी में मिले मार्गदर्शन से राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हुई। जयेश के पिता सुशांत कुमार स्वतन्त्र शोधार्थी और माता मेनका कुमारी शिक्षिका हैं।किलकारी के शतरंज प्रशिक्षक साकेत कुमार चौधरी ने बताया कि जयेश पिछले वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.