पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने वाईफरकेशन निरीक्षण भवन में जन सूचना अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास पर संतोष जताया। संवाद में उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में जन सूचना अधिकारियों को भी अपनी भूमिका का सक्रियता के साथ निर्वाह करना चाहिए। आवेदकों को समय पर जन सूचना प्रदान करना दायित्व है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जन सूचना के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान भी करना चाहिए। राज्य सूचना आयुक्त ने पीटीआर से सटे गांवों का भी भ्रमण किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी योजना का क्रियान्वयन हो रहा है। इसके लिए यहां नौ इको विकास समितियों का गठन किया गया है। इन्हें टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.