पटना, मार्च 4 -- बिहार में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष के खेमे में अभी संशय का दौर जारी है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन अपने संभावित कैंडिडेट को जिताने के लिए 6 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन कैसे आएगा, इस पर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तेजस्वी के सामने बड़ी मांग रख दी है। बिहार में AIMIM के 5 विधायक हैं। रिपोर्ट्स में सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और AIMIM में बातचीत अभी तक नहीं बन पाई है। ओवैसी की पार्टी ने आरजेडी को स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी सहमति के बिना उम्मीदवार दिया गया, तो AIMIM के सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.