राज्यसभा सांसद से मिले अभ्यर्थी, लगाई न्याय की गुहार
गोंडा, जुलाई 13 -- मनकापुर, संवाददाता। प्रदेश के टीजीटी परीक्षा में नया नियम लागू किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से उनके आवास पर भेंट कर ज्ञापन सौंपा है। मनकापुर क्षेत्र की पूजा मनमोहनी,जितेन्द्र चतुर्वेदी, अमित शुक्ल,दिव्या, हरिश्चंद्र निषाद, पूजा शाही,गीताजलि यादव,अर्चना यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आवास पर उनसे भेंट की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि टीजीटी पीजीटी परीक्षा पुराने नियमावली से कराई जाए। प्रदेश के हजारों हजार छात्र कई वर्षों से टीजीटी पीजीटी की तैयारी पुराने नियमावली से दे रहे हैं।इसी दौरान उन्होंने पुरानी नियमावली के अनुसार ही तैयारी की है। ऐसे में अगर 2026 में नया नियमावली जारी कर दिया गया तो बच्चों को गहरा आघात पहुंचेगा, उनका भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.