चंदौली, सितम्बर 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। दिल्ली से त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से मंगलवार सुबह पौने ग्यारह बजे पीडीडीयू जंक्शन आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राम मंदिर जमीन घोटाले को लेकर मंदिर न्यास में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्हें न्यास के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी के इस्तीफे की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए उस पर कुछ कहना ठीक नहीं। लेकिन उन्होंने बताया कि एक पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी को उन्होंने खुद तेरह जमीनों के घोटाले से जुड़े दस्तावेज सौंपे थे। उसके बाद समिति के अध्यक्ष से मिलने के लिए कई बार संपर्क किया, लेकिन आज तक समय नहीं दिया गया। उनके पास अभी भी तेरह और दस्तावेज हैं。

राजनीतिक आरोप संजय सिंह ने दावा किया कि मंदिर में नए...