अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराणा सांगा को लेकर दिए बयान के मामले में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में जवाब दाखिल कर दिया गया है। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तिथि नियत की है। क्वार्सी क्षेत्र के विद्या नगर कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक अधिवक्ता राजेश चौहान की ओर से रामजीलाल सुमन के खिलाफ मुकदमा कराने के लिए एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में वाद डाला गया था। इसमें कहा है कि 22 मार्च 2025 को सदन में बहस के दौरान रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दिया। इसमें कोर्ट ने राज्यसभा सांसद को समन जारी करते हुए 10 अप्रैल की तिथि नियत की थी। इसके तहत शुक्रवार को सांसद के अधिवक्ता न्यायालय में हाजिर हुए और जवाब दाखिल किया गया। अब दाखिल जवाब की प्रति प्राप्त कर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.