गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता जिले के निवासी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्र ने गुरुवार को राज्यसभा में बिहार के बक्सर के विकास के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया। कहा कि बिहार के ऐतिहासिक व पौराणिक तीर्थस्थलों में बक्सर का प्रमुख स्थान है। इसके समग्र विकास की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बक्सर क्षेत्र प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। यहां रामरेखा घाट, सिद्धाश्रम, वामलेश्वर मंदिर (वामन अवतार स्थल), नाथ बाबा मंदिर और ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर जैसे अनेक ऐसे तीर्थस्थल हैं, जिनका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों और ऐतिहासिक स्रोतों में मिलता है। लेकिन यहां का जैसा विकास होना चाहिए, वह नहीं हुआ। अयोध्या, काशी, द्वारका और उज्जैन जैसे देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.