राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
लातेहार, जून 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रदेश सचिव आफताब आलम के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने महागठबंधन से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर खुशी भी साझा की गई। आफताब आलम ने कहा कि बैद्यनाथ राम के राज्यसभा पहुंचने से लातेहार जिले सहित पूरे झारखंड का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक दलित और जमीनी नेता को संसद के उच्च सदन में भेजे जाने से राज्य और क्षेत्र की समस्याओं व जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर लोगों ने मनाया जश्न मौके पर हरिशंकर यादव, अमित यादव,फुलचंद यादव, टिंकू, सुनील, अख्तर, सुरेंद्र उरांव, मनोज, साबिर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.