चंदौली, जुलाई 19 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प ली। वही भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सिंह ने कहा कि सभी को अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। ताकि इस वृक्ष में मां की तरह उसका देख भाल किया जा सके। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। व्यक्ति को पौधरोपण कर जीवन को धन्य करने की जरूरत है। यह पृथ्वी हमारी मां है इसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हमे स्वयं में सुधार लाना होगा। आप सभी स्वयं जागरूक होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.