राज्यसभा सांसद ने टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली
मथुरा, जून 6 -- प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मथुरा में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत माननीय राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह द्वारा पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर उन्होंने टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और समाज को टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही संकल्प दिलाया कि टीबी हराएंगे और मथुरा को टीबी मुक्त बनाएंगे। राज्यसभा सांसद ने समाज के सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनकी सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना टीबी उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.संजीव यादव के अनुसार टीबी मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.