सिद्धार्थ, मार्च 1 -- तुलसियापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिरौला के नए भवन का शिलान्यास शनिवार को राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सांसद ने कहा कि नए भवन के बनने से इस सीमाई क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब क्षेत्रीय लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस दौरान सीएमओ रजत चौरसिया,पीडी नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी, डॉ.अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...