राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण
आगरा, जून 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनविश्वास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रमों की शृंखला में प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन आगरा मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी परियोजना अधिकारियों से प्राप्त की तथा कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगरा मेट्रो परियोजना तेज गति से आगे बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ ने रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.