राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का कल से होगा आगाज
हरिद्वार, सितम्बर 27 -- जनपद में राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक योगऋषि खेल परिसर, रोशनाबाद में किया जाएगा। आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 सितंबर को सुबह 11 बजे राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी करेंगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। तीन दिनों में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, , हैंडबॉल, बास्केटबॉल, एरोबिक्स, रस्साकशी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। एक अक्तूबर को विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.