राज्यसभा सांसद के शपथ के बाद बांटी गई मिठाइयां
लातेहार, जून 28 -- लातेहार। सूबे के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद लातेहार में खुशी का माहौल है। शनिवार को समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता उर्फ बूटा ने लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम का राज्यसभा पहुंचना लातेहार और पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे संसद में जिले और राज्य की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे तथा विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर रखेंगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समाप्त्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.