नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने प्रदेश संगठन सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर एनडीएमसी सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। डॉ. अलका ने कहा कि उनका राज्यसभा जाना दिल्लीवासियों की जीत है। इसमें मुख्य अतिथि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. गुर्जर का राज्यसभा में जाना उनके लंबे सामाजिक-राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भागीदार माना है। ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि ओबीसी समाज की एक महिला को राजस्थान से शायद पहली बार राज्यसभा भेजा गया है, जो मोदी सरकार के ओबीसी हितैषी कार्यों का प्रमाण है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...