नई दिल्ली, मार्च 23 -- राज्यसभा में आज केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से जुड़े बिल की पेशी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर संसदीय प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप लगाया। तृणमूल ने इस मुद्दे को सुबह 11 बजे फिर दो बजे उठाया और सदन से वॉकआउट किया । ब्रायन ने सदन में कहा कि सूचीबद्ध कार्यसूची मेंसीएपीएफ बिल पेश किया जाना है, लेकिन सांसदों को यह बिल 48 घंटे पहले उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि संसद में तय प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार संसद की प्रक्रिया का पालन करने के बजाय पश्चिम बंगाल में एक तरह का अघोषित आपातकाल थोपने में अधिक रुचि दिखा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.