नई दिल्ली, मार्च 30 -- राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने आसन से विपक्षी दलों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सौंपे गए प्रस्ताव की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। दोपहर में भोजन अवकाश के बाद उच्च सदन की बैठक फिर शुरू होने पर सिंघवी ने इस मामले को उठाते हुए सदन की कार्यवाही संचालित कर रहे उपसभापति हरिवंश से कहा कि विपक्ष को सभापति की ओर से इस मामले पर की गई कार्रवाई की 'कोई जानकारी नहीं' है। उन्होंने कहा कि सीईसी को हटाने का नोटिस 19 दिन पहले 12 मार्च को दिया गया था। माननीय सभापति ने सदन को सूचित नहीं किया है कि इसे स्वीकार किया गया है या नहीं। (क्या यह) विचाराधीन है, हमें कोई जानकारी नहीं है। अब 19 दिन हो गए हैं। इस पर हरिवंश ने कहा कि 'मैं देखूंगा।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.