नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में बुधवार को सांसद निधि को Rs.पांच करोड़ से बढ़ाकर Rs.20 करोड़ रुपये सालाना करने की मांग की गई। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सांसद क्षेत्रीय विकास निधि के तहत हर साल पांच करोड़ की राशि प्रदान की जाती है, जिसका निर्धारण बहुत साल पहले हुआ था। तब से महंगाई काफी बढ़ चुकी है, इसलिए अब इसे भी बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने सांसद निधि की राशि को 20 करोड़ रुपये सालाना किए जाने की मांग की है। साथ ही उसे जीएसटी से भी मुक्त किए जाने का अनुरोध किया।तिवारी ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि सांसद निधि देश के विकास में महत्वपूर्ण साबित हुई है। लेकिन मौजूदा समय के हिसाब से पांच करोड़ की राशि बेहद कम है। उन्होंने कहा कि एक तो राशि कम है, दूसरे इस निधि से...