पटना, मार्च 11 -- राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार को समर्थन देने पर अंतिम निर्णय एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी लेंगे। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ बुधवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान की एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद भी समर्थन के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हो सका। हालांकि ईमान ने कहा कि बातचीत काफी सकारात्मक रही। हमने कई मुद्दों पर विस्तार से बात की। मगर फैसला केन्द्रीय नेतृत्व ही करेगा। इसके पहले अख्तरूल ईमान बुधवार को तेजस्वी यादव के आमंत्रण पर उनके सरकारी आवास एक पोलो रोड पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने उनके राज्यसभा चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा। मुलाकात के बाद अख्तरूल ईमान ने कहा कि तेजस्वी जी ने मुलाकात की ख्वाहिश जारी की थी, इसलिए मिलने आए हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी मुलाकात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.